Showing posts with label kashmir. Show all posts
Showing posts with label kashmir. Show all posts

Wednesday, August 18, 2010

मुनाफे की फेर में देश की सुरक्षा को ताक पर रखती मोबाइल कंपनिया ................

सरकार के सख्त रुख के बावजूद मुनाफा कमाने के चक्कर में मोबाइल कंपनियां देश की सुरक्षा को ताक में रख रही हैं। ये कंपनियां, मोबाइल कनेक्शन बेचने की होड़ में ग्राहकों के अते-पते की पहचान यानी आईडी प्रूफ के बिना ही कनेक्शन बांट रही है। इन मोबाइल कंपनियों के इस गोरख धंधे के कारन आज देश की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाशिये पर आ कड़ी हुई है अगर आंकड़ो पर नज़र डाले तो सर्कार के कड़े रुख के बावजूद और भरी जुर्माना ठोके जाने पर भी इस प्रकार के फर्जी कनेक्शनो में कोई कमी नहीं आई है जो की देश की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह लगता है इस साल तो सत्यापन का औसत सिर्फ 87 फीसदी तक ही बैठ रहा है। सीधी सी बात है कि हर साल  सुरक्षा व्यवस्था को  हाशिये  पर    रख  कर  हजारों फर्जी कनेक्शन बांटे जा रहे हैं।


दूरसंचार विभाग का दूरसंचार प्रवर्तन संसाधन और निगरानी सेल यानी टीईआरएम, हर माह ग्राहकों के सत्यापन संबंधी दस्तावेजों के सैंपलों की निगरानी करता है। पिछले तीन सालों से इस निगरानी में कंपनियों ने शत प्रतिशत नतीजे नहीं दिए है। 2007 में सत्यापन का प्रतिशत 81 फीसदी, 2008 में 84 फीसदी, 2009 में 91 फीसदी और वर्ष 2010 में अब तक 87 फीसदी रहा है। हेरानी की बात तोह यह है की जहा पर सुक्ष व्यवस्था सुचारू करने की सबसे अधिक आवश्यकता है वाही पर  सबसे ज्यादा फर्जी कनेक्शन यानि  अति संवेदनशील राज्य जम्मू-कश्मीर में दिए जा रहे हैं। इनका प्रतिशत 62.1 फीसदी ही बैठ रहा है।

Sunday, August 15, 2010

उमर अब्‍दुल्‍ला पर भी फेंका जूता, नि‍शाना चूका

किसी के प्रति अपना  विरोध जताने के लिए उस व्यक्ति पर जूता फेंकने का सिलसिला अब रुकने का नाम ही नहीं ले रहा अमेरिका से शुरू हुआ विरोध का यह तरीका अब अधिकतर लोगो को सबसे बढ़िया लगने लग पड़ा है शायद यही वजह है की आज जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर स्वाधीनता दिवस समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने जूता उछाल दिया। जूता अब्दुल्ला के शरीर को छू नहीं सका और वह उनके बेहद करीब से निकल गया।
प्रारंभिक जानकारी में पता चला है की  जूता उछालने वाला  युवक जम्मू एवं कश्मीर पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर तैनात है। उसने मुख्यमंत्री को कथित तौर पर काला झंडा भी दिखाया। इस घटना के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
 घटना के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "विरोध करने का यह तरीका सही नहीं है लेकिन शुक्र है कि वह जूता था, पत्थर नहीं।"
 लेकिन चाहे विरोध का यह तरीका सही नहीं है लेकिन गौर करने योग्य बात यह है की आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी की कश्मीर पुलिस के युवक को ऐसा कदम उठाना पड़ा शायद कश्मीर घाटी के बिगड़े हालत ही इसकी सबसे बड़ी वजह है क्यूंकि आज घाटी के हालत बिगड़े लग-भाग दो महीने का समय होने लगा है लेकिन सरकार की और से इसको सुधारने के प्रयास न काफी ही साबित हुए है और आज यही कारन रहा की कश्मीरी युवक ने मजबूर होकर अपना विरोध अपने ही राज्य के मुख्यमंत्री पर इस प्रकार जूता फ़ेंक कर जताया ........................

Friday, August 13, 2010

देश को बर्बाद कर देगी कश्मीर को स्वायत्तता

जम्मू कश्मीर को स्वायत्तता देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने आज कहा कि यह कदम देश को बर्बाद कर देगा। ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में कहा है, ‘कश्मीर को स्वायत्तता? यह हद है। स्वायत्तता का दर्जा राज्य को नहीं दिया जाना चाहिए अन्यथा यह देश बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कांग्रेस की इस विचार के लिए कड़ी आलोचना की और उससे सत्ता छोड़ देने की मांग की।

उमर स्वायत्ता के दर्जे के पक्ष में
ठाकरे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस बयान पर टिप्पणी कर रहे थे कि केंद्र संविधान के दायरे में जम्मू कश्मीर को स्वायत्तता देने पर विचार करने को तैयार है। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की कश्मीर को स्वायत्तता देने एवं शेख अब्दुला को उसका प्रधानमंत्री बनाने की घोषणा का पूरे देश और सभी सांसदों ने विरोध किया था और उन्हें अपना कदम वापस लेना पड़ा था। उन्होंने कहा कि अब अब्दुल्ला के वंशज फारूक और उमर स्वायत्ता के दर्जे के पक्ष में हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। यदि ऐसा हुआ तो देश इसके खिलाफ उठ खड़ा हो जाएगा।

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | Design Blog, Make Online Money