Showing posts with label sms. Show all posts
Showing posts with label sms. Show all posts

Friday, September 3, 2010

विनकॉम लाया हिन्दी क्वर्टी पैड फोन


हिंदी भाषा में मोबाइल का प्रयोग  आसन ढंग से करने के लिए और हिंदी भाषा के उपभोगताओ को अपनी और आकर्षित करने के लिए घरेलू मोबाइल कंपनी विनकॉम ने देश का पहला हिन्दी क्वर्टी की पैड वाला मोबाइल फ़ोन  वाई-45 लांच किया है। कंपनी ने यह हैंडसेट खासतौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों के लोगों की मैसेजिंग संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। छोटे शहरों और कस्बाई इलाकों के लोग, जिन्हें इंग्लिश में मैसेज करने में दिक्कत होती है इसके जरिये हिन्दी मैसेजिंग के जरिये अपने दोस्तों और परिचितों को संदेश भेज सकेंगे। इस फ़ोन के लौंच होने से लोगो को जहा अपना सन्देश अपनी भाषा अनुसार भेजने में सुविधा होगी वही इस तरह के फ़ोन के आने से हमारे देश की राष्ट्रिय भाषा हिंदी का भी विस्तार होगा और जिस तरह से हमारे देश पर इंग्लिश भाषा का प्रभाव बढता जा रहा है वो  भी कम होगा | इस सुविधा के साथ साथ व्य्न्कोम ने इस मोबाइल फ़ोन में आज के टाइम को ध्यान में रखते हुए वो सभी सुविधाए भी देने का पर्यास किया है जिसका प्रयोग  आज के समय के उपभोगता करते है इसमें सोसिअल नेट्वोर्किंग, चाट , मेल , आदि के शोर्ट कट्स आदि भी पूरी तरह से उपभोगताओ के लिए दिए गए है साथ ही इस फ़ोन में 106 बाई 2 सेवा के लिए एक सॉफ्ट की दी गई है। इसके जरिये ग्राहक भारत सहित यूएई, कुवैत, सऊदी अरब, सिंगापुर, मलेशिया और फिलीपींस तक फ्री एसएमएस भेज सकते हैं।

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | Design Blog, Make Online Money