Showing posts with label congress. Show all posts
Showing posts with label congress. Show all posts

Friday, August 13, 2010

कलमाडी की कुर्सी को फिलहाल खतरा नहीं

कांग्रेस पार्टी ने ऐसे संकेत दिए हैं कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों के चलते मुश्किलों से घिरे राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति (ओसी) के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी की कुर्सी को फिलहाल कोई खतरा नहीं है। राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों और इससे जुड़े विवादों को लेकर कांग्रेस कोर समिति ने एक बैठक बुलाई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के एक पदाधिकारी ने बताया कि आलाकमान इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि मीडिया रिपोर्ट को आधार बनाकर अधिकारियों को बदलने की जगह सबका ध्यान खेलों के सफल आयोजन पर होना चाहिए। इस संबंध में हालांकि पार्टी ने गंभीरता बरतते हुए आगे की तैयारियों के लिए कैबिनेट सचिव के.एम. चंद्रशेखर को नोडल अधिकारी के तौर पर तैयारियों का जायजा लेने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस पदाधिकारी ने कहा कि कैबिनेट सचिव खेलों की तैयारियों में जुट गए हैं। वह तैयारियों पर नजर रखने के अलावा इस संबंध में प्रधानमंत्री को ताजातरीन जानकारी देते हैं।

आज होने वाली कोर समिति की बैठक में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, प्रणब मुखर्जी, ए. के. एंटनी और पी. चिदंबरम के अलावा पार्टी अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल शामिल होंगे। सूत्रों ने कहा है कि पटेल तथा पार्टी के अन्य नेताओं ने तमाम विवादों को लेकर सोनिया को अवगत करा दिया है क्योंकि वह 25 जुलाई से देश मे नहीं थीं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं का एक धड़ा चाहता है कि राहुल खुद भी खेलों की तैयारियों की निगरानी करने वाली समिति के सदस्य बनें। राहुल के सहयोगियों ने हालांकि उन्हें इस काम से दूर रहने की सलाह दी है।

देश को बर्बाद कर देगी कश्मीर को स्वायत्तता

जम्मू कश्मीर को स्वायत्तता देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने आज कहा कि यह कदम देश को बर्बाद कर देगा। ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में कहा है, ‘कश्मीर को स्वायत्तता? यह हद है। स्वायत्तता का दर्जा राज्य को नहीं दिया जाना चाहिए अन्यथा यह देश बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कांग्रेस की इस विचार के लिए कड़ी आलोचना की और उससे सत्ता छोड़ देने की मांग की।

उमर स्वायत्ता के दर्जे के पक्ष में
ठाकरे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस बयान पर टिप्पणी कर रहे थे कि केंद्र संविधान के दायरे में जम्मू कश्मीर को स्वायत्तता देने पर विचार करने को तैयार है। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की कश्मीर को स्वायत्तता देने एवं शेख अब्दुला को उसका प्रधानमंत्री बनाने की घोषणा का पूरे देश और सभी सांसदों ने विरोध किया था और उन्हें अपना कदम वापस लेना पड़ा था। उन्होंने कहा कि अब अब्दुल्ला के वंशज फारूक और उमर स्वायत्ता के दर्जे के पक्ष में हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। यदि ऐसा हुआ तो देश इसके खिलाफ उठ खड़ा हो जाएगा।

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | Design Blog, Make Online Money