Showing posts with label common wealth games. Show all posts
Showing posts with label common wealth games. Show all posts

Tuesday, October 12, 2010

नग्न तस्वीर खिंचा चुका है विजेंदर को हराने वाला

यह कैसा स्टार ना कोई शर्म ना कोई हया है पर रेफरी की मेहरबानी से बन बैठा मुक्केबाज है भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का स्वर्ण पदक जीतने का सपना तोड़ने वाले इंग्लैंड के मुक्केबाज एंथोनी ओगोगो एक समय में समलैंगिक पुरूषों की मैगजीन के मॉडल रहे हैं और ब्रिटेन के रियल्टी टीवी शो बिग ब्रदर्स में भी हिस्सा ले चुके हैं। मिडिल वेट वर्ग के सेमीफाइनल में विजेंदर को 4-3 से हराने वाले ओगोगो समलैंगिक पुरूषों की ब्रिटेन की सबसे ज्यादा बिकने वाली मैगजीन ‘एटीट्यूड’ में नग्न तस्वीर खिंचवा चुके हैं। बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले विजेंदर के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद ओगोगो ने कहा कि मैंने उसे हरा दिया-मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, मैं बहुत खुश हूं।

 बीजिंग ओलंपिक कांस्य पदकधारी और दुनिया के नंबर वन मुक्केबाज विजेंदर सिंह (75 किग्रा) को कल यहां राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में रैफरी के फैसले से उलटफेर का सामना कर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। विजेंदर सेमीफाइनल में मिली दो चेतावनियों के बाद ओगोगो से हारकर बाहर हो गए और भारतीय टीम ने रैफरिंग के खिलाफ विरोध भी दर्ज कराया था लेकिन इसे नामंजूर कर दिया गया था।

Friday, August 13, 2010

कलमाडी की कुर्सी को फिलहाल खतरा नहीं

कांग्रेस पार्टी ने ऐसे संकेत दिए हैं कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों के चलते मुश्किलों से घिरे राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति (ओसी) के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी की कुर्सी को फिलहाल कोई खतरा नहीं है। राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों और इससे जुड़े विवादों को लेकर कांग्रेस कोर समिति ने एक बैठक बुलाई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के एक पदाधिकारी ने बताया कि आलाकमान इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि मीडिया रिपोर्ट को आधार बनाकर अधिकारियों को बदलने की जगह सबका ध्यान खेलों के सफल आयोजन पर होना चाहिए। इस संबंध में हालांकि पार्टी ने गंभीरता बरतते हुए आगे की तैयारियों के लिए कैबिनेट सचिव के.एम. चंद्रशेखर को नोडल अधिकारी के तौर पर तैयारियों का जायजा लेने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस पदाधिकारी ने कहा कि कैबिनेट सचिव खेलों की तैयारियों में जुट गए हैं। वह तैयारियों पर नजर रखने के अलावा इस संबंध में प्रधानमंत्री को ताजातरीन जानकारी देते हैं।

आज होने वाली कोर समिति की बैठक में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, प्रणब मुखर्जी, ए. के. एंटनी और पी. चिदंबरम के अलावा पार्टी अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल शामिल होंगे। सूत्रों ने कहा है कि पटेल तथा पार्टी के अन्य नेताओं ने तमाम विवादों को लेकर सोनिया को अवगत करा दिया है क्योंकि वह 25 जुलाई से देश मे नहीं थीं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं का एक धड़ा चाहता है कि राहुल खुद भी खेलों की तैयारियों की निगरानी करने वाली समिति के सदस्य बनें। राहुल के सहयोगियों ने हालांकि उन्हें इस काम से दूर रहने की सलाह दी है।

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | Design Blog, Make Online Money