Showing posts with label language. Show all posts
Showing posts with label language. Show all posts

Friday, September 3, 2010

विनकॉम लाया हिन्दी क्वर्टी पैड फोन


हिंदी भाषा में मोबाइल का प्रयोग  आसन ढंग से करने के लिए और हिंदी भाषा के उपभोगताओ को अपनी और आकर्षित करने के लिए घरेलू मोबाइल कंपनी विनकॉम ने देश का पहला हिन्दी क्वर्टी की पैड वाला मोबाइल फ़ोन  वाई-45 लांच किया है। कंपनी ने यह हैंडसेट खासतौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों के लोगों की मैसेजिंग संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। छोटे शहरों और कस्बाई इलाकों के लोग, जिन्हें इंग्लिश में मैसेज करने में दिक्कत होती है इसके जरिये हिन्दी मैसेजिंग के जरिये अपने दोस्तों और परिचितों को संदेश भेज सकेंगे। इस फ़ोन के लौंच होने से लोगो को जहा अपना सन्देश अपनी भाषा अनुसार भेजने में सुविधा होगी वही इस तरह के फ़ोन के आने से हमारे देश की राष्ट्रिय भाषा हिंदी का भी विस्तार होगा और जिस तरह से हमारे देश पर इंग्लिश भाषा का प्रभाव बढता जा रहा है वो  भी कम होगा | इस सुविधा के साथ साथ व्य्न्कोम ने इस मोबाइल फ़ोन में आज के टाइम को ध्यान में रखते हुए वो सभी सुविधाए भी देने का पर्यास किया है जिसका प्रयोग  आज के समय के उपभोगता करते है इसमें सोसिअल नेट्वोर्किंग, चाट , मेल , आदि के शोर्ट कट्स आदि भी पूरी तरह से उपभोगताओ के लिए दिए गए है साथ ही इस फ़ोन में 106 बाई 2 सेवा के लिए एक सॉफ्ट की दी गई है। इसके जरिये ग्राहक भारत सहित यूएई, कुवैत, सऊदी अरब, सिंगापुर, मलेशिया और फिलीपींस तक फ्री एसएमएस भेज सकते हैं।

Wednesday, August 18, 2010

हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने के प्रयास

सरकार ने कहा है कि वह हिंदी को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल करने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है। इस विषय पर 2003 में विदेश मंत्री की अध्यक्षता में एक समिति का भी गठन किया गया था। लोकसभा में महाबल मिश्रा के प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कहा कि अभी संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाएं हैं जिसमें अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश, रूसी, चीनी और अरबी शामिल हैं। सतत प्रयास के कारण ही संयुक्त राष्ट्र में हिंदी पर एक साप्ताहिक कार्यक्रम सुनिश्चित हो सका। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र रेडियो की वेबसाइट पर भी हिंदी सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।

उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था
मंत्री ने कहा कि 26 फरवरी 2003 को विदेश मंत्री की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था। इसके बाद इस विषय पर विचार के करने के लिए विदेश राज्य मंत्री की अध्यक्षता में एक उपसमिति भी गठित की गई थी। कृष्णा ने कहा कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 8वां विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसके अलावा कई भारतीय नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में व्याख्यान दिए है।

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | Design Blog, Make Online Money