Showing posts with label saffron terorism. Show all posts
Showing posts with label saffron terorism. Show all posts

Saturday, September 4, 2010

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ पर भगवा कब्जा

 भगवा ही लहराया था भगवा ही लहराया है |
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई को जोरदार शिकस्त देते हुए छात्रसंघ के तीन पदों पर अपना परचम लहराया है। छात्र संघ के चार पदों में से तीन पर इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जीत दर्ज की है जिसमें अध्यक्ष का पद भी शामिल है। जितेंदर चौधरी ने अध्यक्ष पद पर और प्रिया डबास ने उपाध्यक्ष पर जीत दर्ज की है, जबकि नीतू डबास को सचिव पद पर जीत मिली है। वहीं इस बार केवल एक पद संयुक्त सचिव पर नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) के उम्मीदवार अक्षय कुमार को जीत मिली है।

जितेंदर चौधरी को 9259 मत मिले
जितेंदर चौधरी ने एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हरीश चौधरी (श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कालेज) को 1943 मतों के अंतर से पराजित किया। एबीवीपी से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जितेंदर चौधरी को कुल 9259 मत मिले। वहीं इस चुनाव में खड़ी भाकपा नेता डी राजा की बेटी अपराजिता को (एआईएसएफ) को केवल 2999 मत मिले। एनएसयूआई से उपाध्यक्ष पद के लिए खड़े ए ए वर्द्धन जहां केवल एक हजार पांच सौ अठारह मत मिले वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की उम्मीदवार प्रिया डबास ने 8679 मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। सचिव पद पर एबीवीपी की नीतू डबास ने रिकार्ड मतों से (4495) से अपनी प्रतिद्वंद्वी दीपिका धारीवाल को पराजित किया। वहीं एनएसयूआई केवल एक पद पर सिमट कर रह गई, उसके संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार अक्षय कुमार काफी तगड़े संघर्ष के बाद जीत दर्ज कर पाए। कुमार ने यह पद मात्र 581 मतों के अंतर से जीता।

Saturday, August 28, 2010

‘भगवा आतंकवाद’ क्या होता है : संघ

केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के ‘भगवा आतंकवाद’ संबंधी बयान पर मचे बवाल के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कहना है कि इस शब्द का प्रयोग उस बड़ी साजिश का हिस्सा है, जिसके तहत एक समुदाय विशेष को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की जा रही है।

संघ के सर कार्यवाह सुरेश राव जोशी ने यहां कल रात बापूराव लेले स्मृति पत्रकारिता सम्मान समारोह में कहा कि पहले हिंदू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल किया गया। अब भगवा आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन कोई मुझे बताए कि यह भगवा आतंकवाद क्या होता है।

जोशी ने किसी का नाम लिये बगैर आरोप लगाया कि भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल हिंदू समुदाय के खिलाफ रचे गये बड़े षड़यंत्र के तहत किया जा रहा है, ताकि इस समुदाय को कटघरे में खड़ा किया जा सके। उन्होंने ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द को शब्दावली से दूर रखने पर जोर दिया और कहा कि ऐसे शब्द भारतीय समाज के पोषक नहीं हो सकते।

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | Design Blog, Make Online Money