Showing posts with label tattoo. Show all posts
Showing posts with label tattoo. Show all posts

Thursday, August 12, 2010

महंगा भी पड सकता है टैटू गुदवाने का शौक.................???????

जिंदगी को दांव पर लगाकर बाजू गुदवा रहे लोग शायद यह नहीं जानते कि यह शौक उनकी जिंदगी से खिलवाड़ भी कर सकता है। मेलो  में बाहरी राज्यों से  टैटू गोदने वाले लोग हर जगह पहुंचे जाते  हैं। जो मेले में एक बार इस्तेमाल की हुई सुई को दूसरी बार बिना बदले इस्तेमाल करते रहते  हैं। उनकी इस हरकत से अनजान लोग  बाजू व हाथ पर टैटू बनवाते  रहेते  हैं जोकि उनके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग का भी इस बारे मानना  है कि यदि एक के बाद एक टैटू गोदने के सिस्टम को नहीं बदला जाये तो यह सुई किसी एचआईवी ग्रस्त व्यक्ति से होकर भी गुजर सकती है। और यदि ऐसा कहीं हो गया तो एचआईवी संक्रमण की संभावना सौ फीसदी बढ़ जाती है। हालांकि विभाग के पास इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई का कोई प्रबंध तक नहीं है।

गौर हो कि टैटू बनाने वाली मशीन पर लगी छोटी सी सुई का इस्तेमाल व्यक्ति के शरीर पर होता है, जो जिस्म में बार-बार धंसती है। यह सुई सीधे जाकर खून की नसों के संपर्क में आती है। हालांकि यदि सुई को हर बार बदला जाए तो कोई खतरा नहीं, लेकिन कुछ लोग पैसों के लालच में  टैटू बनवाने  वाले लोगों की जिंदगी को दांव पर लगा देते  हैं।

टैटू के दुष्परिणाम से बेखबर शौकीन लोग बाजू या शरीर के अन्य हिस्सों पर टैटू बनवा   लेते हैं।

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | Design Blog, Make Online Money